Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
magnificent evening of devotion and faith will be held at Rani Talab in Jind; the Maha Aarti of Lord Bholenath will take place on August 10
{"_id":"6a76db7115b8e4e2c30f87f8","slug":"video-magnificent-evening-of-devotion-and-faith-will-be-held-at-rani-talab-in-jind-the-maha-aarti-of-lord-bholenath-will-take-place-on-august-10-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में रानी तालाब पर सजेगी भक्ति और आस्था की भव्य शाम, दस अगस्त को होगी भगवान भोलेनाथ की महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में रानी तालाब पर सजेगी भक्ति और आस्था की भव्य शाम, दस अगस्त को होगी भगवान भोलेनाथ की महाआरती
श्रावण माह के दूसरे सोमवार दस अगस्त को शहर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल रानी तालाब पर भक्ति और आस्था की भव्य शाम सजेगी। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजकों ने डीसी जींद एवं संबंधित अधिकारियों के साथ रानी तालाब का दौरा किया और मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान महाआरती में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई।
महाआरती के दौरान प्रसिद्ध हरियाणवी गायक मासूम शर्मा अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। उनकी प्रस्तुति से धार्मिक आयोजन में भक्ति और संगीत का रंग और गहरा होगा। आयोजकों ने जींदवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ इस पावन आयोजन में शामिल हों और भगवान भोलेनाथ की महाआरती में भाग लेकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।