{"_id":"6a76dbf56e0aafba14084dfa","slug":"video-abdakaranagara-ma-gavatha-sahab-ka-mal-ka-rajakaya-bnana-ka-ghashhanae-sa-kashhatara-ma-khasha-ka-lhara-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में गोविंद साहब के मेले को राजकीय बनाने की घोषणा से क्षेत्र में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में गोविंद साहब के मेले को राजकीय बनाने की घोषणा से क्षेत्र में खुशी की लहर
अंबेडकरनगर में बाबा गोविंद साहब धाम पर लगने वाले ऐतिहासिक माघ मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। वर्षों से राजकीय मेले की उम्मीद लगाए बैठे श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे धाम के विकास के लिए बड़ी सौगात बताया है।
बाबा गोविंद साहब धाम में माघ माह के दौरान लगने वाले मेले में अंबेडकरनगर के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मेले को राजकीय दर्जा मिलने के बाद अब आयोजन को और भव्य स्वरूप मिलने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राजकीय मेला बनने से धाम तक पहुंचने वाली सड़कों, पेयजल, बिजली, प्रकाश, साफ-सफाई, सुरक्षा और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं को स्थायी रूप से बेहतर किया जा सकेगा। इसके साथ ही मेले के दौरान स्थानीय दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और कारीगरों को भी बड़ा बाजार मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।