बरेली में उर्स-ए-रजवी के दूसरे दिन शुक्रवार की रात उर्स स्थल इस्लामिया कॉलेज मैदान पर जलसा आयोजित किया गया। इसमें उलमा ने मजहब-ए-इस्लाम के फराइज, पैगंबर-ए-इस्लाम की तालिमात, मसलक-ए-आला हजरत व मुफ्ती आजम हिंद की जिंदगी पर रोशनी डाली। मुसलमानों को कुरान और पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षा के मुताबिक जिंदगी गुजारने की ताकीद की। देर रात हुए कुल शरीफ में अकीदत का सैलाब नजर आया। यह जलसा दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खान की सरपरस्ती और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत में सजाया गया। मुफ्ती कारी नाजिर तहसीनी ने तिलावत ए कुरान से इसका आगाज किया। इसके बाद देश-विदेश के नामवर उलमा की तकरीर का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
Bareilly News: उर्स-ए-रजवी में अकीदत का सैलाब, उलमा ने मुसलमानों को दिया ये पैगाम; आला हजरत का कुल आज
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:25 AM IST
सार
बरेली में आयोजित तीन दिवसीय उर्स-ए-रजवी में शुक्रवार को अकीदत का सैलाब नजर आया। रात में उर्स स्थल इस्लामिया कॉलेज मैदान पर जलसा आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश के उलमा ने तकरीर दी।उर्स को लेकर शहरभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन