फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीक्षांत समारोह: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 84 मेधावियों को मिले पदक, इनमें 70 छात्राएं; देखें तस्वीरें

Wed, 05 Aug 2026 11:19 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 05 Aug 2026 11:19 AM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को 84 टॉपरों को मेडल प्रदान किए गए। 105 शोधार्थियों को डॉक्टरेट उपाधि मिली। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मौसम के कारण ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुईं। उन्होंने समारोह का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस बार 70 छात्राएं और 14 छात्र टॉपरों में शामिल रहे। 

विज्ञापन
84 meritorious students received medals at the Rohilkhand University convocation ceremony
खुशी का इजहार करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को 85 टॉपरों में से 84 ने मंच पर पहुंचकर मेडल प्राप्त किए। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय (अब विश्वविद्यालय) की बीकॉम फाइनेंस की छात्रा आकांक्षा शुक्ला अनुपस्थित रहीं। 105 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि मिली। उपाधि व मेडल प्राप्त कर सभी विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। टॉपरों में इस बार 70 छात्राएं व 14 छात्र शामिल हैं।



मौसम की खराबी के कारण कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीं। वह वर्चुअली शामिल हुईं। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीं। वंदेमातरम और विश्वविद्यालय के कुलगीत के बाद कुलाधिपति ने ऑनलाइन माध्यम से दीक्षांत समारोह के शुभारंभ की घोषणा की।

84 meritorious students received medals at the Rohilkhand University convocation ceremony
छात्रा आलमीन नजवी को सम्मानित करते अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
पूर्व निर्धारित योजना के मुताबिक 23 मेधावियों को मंच पर और बाकी को पांचाल सभागार में मेडल दिए जाने थे। कुलाधिपति के नहीं आने से यह व्यवस्था रद्द करनी पड़ी। सभी टॉपरों को मंच पर ही मुख्य अतिथि, कुलपति व अन्य ने मेडल पहनाए। सभी टॉपरों ने अतिथियों के साथ फोटो खिंचवाई, जबकि उपाधि प्राप्त करने वाले 105 शोधार्थियों को मंच पर आमंत्रित ही नहीं किया गया।
84 meritorious students received medals at the Rohilkhand University convocation ceremony
राज्यपाल ने ऑनलाइन किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला

स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के पूर्व संयुक्त सचिव के डॉ. राकेश कुमार, अति विशिष्ट अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार व विशिष्ट अतिथि स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. पीबी सिंह पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ऑनलाइन व उनके प्रतिनिधि के रूप में कुलपति प्रो. केपी सिंह ने की। राज्यपाल ने वर्चुअली स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण, कृषि विभाग के भवन का लोकार्पण और एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
84 meritorious students received medals at the Rohilkhand University convocation ceremony
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के साथ पीएचडी धारक। - फोटो : अमर उजाला
जयपुरी लाख की चूड़ियों और हस्तकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस्लाम अहमद को डीलिट (मानद उपाधि) से विभूषित किया गया। दो शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। सीएसआईटी विभागाध्यक्ष प्रो. विनय ऋषिवाल और संघटक महाविद्यालय मीरापुर बांगर बिजनौर के डॉ. सचिन कुमार को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
84 meritorious students received medals at the Rohilkhand University convocation ceremony
सेल्फी लेतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
छह साल से छात्राएं मार रहीं बाजी
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के टॉपरों की सूची में छह साल से बेटियां आगे हैं। वर्ष 2021 से यह सिलसिला जारी है। पदक हासिल करने वाली बेटियों की संख्या में जहां इजाफा हुआ है, वहीं छात्रों की संख्या घटी है। राज्यपाल ने भी अपने संबोधन में बेटियों की प्रगति पर खुशी जताई, लेकिन टॉपरों में लड़कों की घटती संख्या पर चिंता भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दोनों में संतुलन आवश्यक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed