{"_id":"6a76e0e6e4f8e2cda803d565","slug":"video-jhansis-katera-emerges-as-a-mini-jamtara-network-of-cyber-fraudsters-busted-across-three-villages-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन गांवों में साइबर ठगी का नेटवर्क पकड़ा, 30 से अधिक लिए गए हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने तीन गांवों में साइबर ठगी का नेटवर्क पकड़ा, 30 से अधिक लिए गए हिरासत में
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:25 PM IST
कटेरा थाना क्षेत्र के तीन गांवों में चल रहे साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने शुक्रवार रात भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मौरयाना, खैरयाना और कडोर गांव में छापा मारकर 30 से अधिक महिला-पुरुषों को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मौके से ठगी में इस्तेमाल होने वाले बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, राउटर, पुलिस के सायरन समेत अन्य वस्तुएं बरामद की हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान के मुताबिक कटेरा थाना क्षेत्र के मौरयाना, खैरयाना और कडोर गांव साइबर अपराध के हॉट स्पॉट के तौर पर चिह्नित किए गए थे। पुलिस पिछले करीब एक महीने से इन गांवों पर नजर रख रही थी। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और केंद्रीय जांच एजेंसियों से भी इनपुट जुटाए गए। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार रात गोपनीय तरीके से कार्रवाई की योजना तैयार की।
कार्रवाई के लिए शहरी क्षेत्र के थानों से पुलिस बल बुलाया गया। अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों को भी कार्रवाई की जानकारी पहले से नहीं दी गई थी। शुक्रवार रात अचानक पुलिस टीमों ने तीनों गांवों को चारों तरफ से घेर लिया।एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस के अचानक पहुंचने से गांवों में खलबली मच गई।
पुलिस अधिकारी बनकर करते थे धमकी देकर ठगी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरोह के सदस्य एफआईआर दर्ज कराने वाले पीड़ितों के मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी हासिल करते थे। इसके बाद पुलिस अधिकारी या जांच एजेंसी का कर्मचारी बनकर पीड़ितों को फोन करते और धमकाकर ठगी करते थे। पूछताछ में साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और उनके तौर-तरीकों के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है।
पुलिस कार्रवाई के बाद तीनों गांवों से पकड़े गए 30 से अधिक महिला-पुरुषों को कटेरा थाने लाया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस बरामद मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।