{"_id":"6a76e6b8b430e0b1390842bc","slug":"accident-on-bundelkhand-expressway-two-dead-three-critically-injured-after-car-rams-into-truck-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक में कार घुसने से तीन की मौत, दो गंभीर; बरेली के उर्स मेले में जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक में कार घुसने से तीन की मौत, दो गंभीर; बरेली के उर्स मेले में जा रहे थे
Sat, 08 Aug 2026 01:50 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, औरेया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरेया
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:50 PM IST
सार
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक कार ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार के पास मौजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी से बरेली में लगे उर्स मेले में जा रहे कार सवार अछल्दा थाना क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में कार सवार मासूम समेत पांच से लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस इटावा के सैफई ले गई। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, झांसी के उनाव गेट निवासी साबिर अली (48) के साथ मोहम्मद जमाल (50), मोहम्मद फिरोज (45), शकीला बानो (62), रिहाना (45) व ताहिरा बानो (8) कार से शनिवार सुबह बरेली में लगे उर्स मेले में जाने के लिए निकले थे। कार अछल्दा थाना क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंची, आगे जा रहे ट्रक में कार घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना होते ही वहां चीख पुकार मच गई। हादसे में कार सवार पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की टीम व थाना पुलिस पांचों घायलों को सैफई ले गए। वहां डॉक्टर मोहम्मद जमाल व शकीला बानो को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इलाज के दौरान रिहाना बानो की भी मौत हो गई है। सीओ पुनीत मिश्रा ने बताया कि मृतकों के परिजन को सूचना दे दी गई है। गंभीर रूप से घायल लोगों का सैफई में उपचार चल रहा है।