{"_id":"6a76dc0ff744b0adc001b019","slug":"video-video-calta-calta-bca-saugdhaka-btha-haii-thabgaga-dapa-ka-bsa-savaraya-na-kaya-hagama-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चलते-चलते बीच सड़क बंद हुई दुबग्गा डिपो की बस, सवारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चलते-चलते बीच सड़क बंद हुई दुबग्गा डिपो की बस, सवारियों ने किया हंगामा
लखनऊ के तेलीबाग क्षेत्र में शनिवार सुबह मोहनलालगंज से दुबग्गा जा रही दुबग्गा डिपो की बस उतरेठिया चौराहे के पास अचानक बीच सड़क बंद हो गई। बस में करीब 13 सवारियां थीं। बस खराब होने के बाद सवारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। चालक विजयपाल चौधरी और परिचालक रामचंद्र मिश्रा ड्यूटी पर थे।
चालक के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे बस मोहनलालगंज से रवाना हुई थी। उतरेठिया चौराहे से पहले अचानक बस बंद हो गई। चालक ने उसे दोबारा स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन बस के चक्के जाम हो चुके थे और वह आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं थी। बस के बीच सड़क खराब होने से यातायात भी प्रभावित हुआ।
बस खराब होने की जानकारी मिलते ही सवारियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। परिचालक ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी। इसके बाद सवारियों को समझाकर दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।