{"_id":"6afa91c740ba23b01f0efa9e","slug":"mother-and-son-were-died-in-collision-with-speeding-vehicle-in-barabanki-while-returning-home-on-bike-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मां-बेटे की मौत, बाइक से लौट रहे थे घर; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मां-बेटे की मौत, बाइक से लौट रहे थे घर; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Mon, 16 Nov 2026 10:47 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:47 AM IST
सार
बाराबंकी में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों हैदरगढ़ से बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कोठी थाना क्षेत्र में भानमऊ चौराहे के पास हुआ हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बाराबंकी में सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों हैदरगढ़ से घर लौट रहे थे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
हादसा हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर कोठी थाना क्षेत्र में भानमऊ चौराहे के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, जैदपुर क्षेत्र के पारादीपू गांव निवासी सर्वेश वर्मा (36) अपनी मां शर्मावती (65) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। भानमऊ चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में सड़क पर गिरकर दोनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें सड़क पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। एसओ डीपी सिंह ने बताया कि हादसे के बाद अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
