Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Preparations for a wedding ceremony were underway in Pathankot when the eldest son went missing under suspicious circumstances.
{"_id":"6a76dbd7e4584e64b103846d","slug":"video-preparations-for-a-wedding-ceremony-were-underway-in-pathankot-when-the-eldest-son-went-missing-under-suspicious-circumstances-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में चल रही थी शादी समारोह की तैयारी, बड़ा बेटा संदिग्ध परिस्थिति में हुआ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में चल रही थी शादी समारोह की तैयारी, बड़ा बेटा संदिग्ध परिस्थिति में हुआ लापता
पठानकोट के माधोपुर क्षेत्र का रहने वाला विक्रम कुमार अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। विक्रम कुमार के घर उसके छोटे भाई की शादी समारोह की तैयारी चल रही थी और यह खुशियां युवक के लापता होने के चलते अचानक मातम में बदल गई। परिजनों और गांव के सरपंच ने बताया कि विक्रम मानसिक तौर पर परेशान रहता था और डिप्रेशन की दवाई भी खाता था। देर रात 1:30 बजे विक्रम अचानक मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से चला गया। भनक लगते ही परिजन भी विक्रम की तलाश में उसके पीछे चले गए। कुछ समय बाद परिवार को विक्रम का मोबाइल और मोटरसाइकिल नहर किनारे पड़ा मिला। परिवार को संदेह है कि विक्रम नहर के तेज बहाव पानी में बह गया है। इसके बाद विक्रम के परिवार ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी और पुलिस एनडीआरफ की टीम के साथ विक्रम की नहर में तलाश कर रही है। अभी तक विक्रम का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।