{"_id":"6a76d9f1ef0757db2f0052ce","slug":"video-video-ithara-gathha-paratashhathana-ma-jaesata-oifasarasa-esasaeshana-ka-55va-varashhaka-athhavashana-shanpr-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जीएसटी ऑफिसर्स एसोसिएशन का 55वां वार्षिक अधिवेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जीएसटी ऑफिसर्स एसोसिएशन का 55वां वार्षिक अधिवेशन शुरू
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जीएसटी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से 55वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव अरुणेश कुमार सिंह, अध्यक्ष ज्योति सरोज शुक्ला, प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी चौहान रतन, जीएसटी ट्रिब्यूनल के सदस्य अरुण कुमार और धनंजय कुमार राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अधिवेशन में जीएसटी व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कर प्रशासन को बेहतर बनाने, कारोबारियों और करदाताओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने पर विचार रखे। कार्यक्रम में जीएसटी से संबंधित मौजूदा प्रावधानों, चुनौतियों और बदलती कर व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों और विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रभावी कर प्रणाली के लिए आपसी समन्वय को जरूरी बताया। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए जीएसटी अधिकारियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।