{"_id":"6a76dc19e0ba2a3fac068788","slug":"video-video-e20-pataral-ka-khalfa-sapa-karayakaratao-ka-hajaratagaja-ma-paratharashana-palsa-na-harasata-ma-lya-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: E20 पेट्रोल के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का हजरतगंज में प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: E20 पेट्रोल के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का हजरतगंज में प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर शनिवार को E20 पेट्रोल के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा छात्र सभा और युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के पोस्टर पर ‘E20 का समझो खेल, मोदीराज में मिलावटी तेल’ जैसे नारे लिखे थे।
प्रदर्शनकारी E20 पेट्रोल को लेकर अपनी नाराजगी जता रहे थे। उनका कहना था कि E20 ईंधन को लेकर आम वाहन चालकों की चिंताओं पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान हजरतगंज चौराहे पर कुछ समय के लिए माहौल गरमा गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।
प्रदर्शन जारी रहने पर पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस बस से सभी प्रदर्शनकारियों को ईको गार्डन भेज दिया गया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। अधिकारियों ने प्रदर्शन को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।