Prayagraj : राहुल गांधी के खिलाफ शहर में लगे पोस्टरों को कांग्रेस नेताओं ने फाड़ा, 40 जगह से हटवाए गए
Rahul Gandhi News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज आने से पहले शहर में उनके खिलाफ जगह-जगह पोस्टर लगा दि गए। रविवार को सुबह कांग्रेस के नेताओं ने इन पोस्टरों को फाड़ दिया और होर्डिंग को हटवा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज आने से पहले शहर में उनके खिलाफ जगह-जगह पोस्टर लगा दिए गए। रविवार को सुबह कांग्रेस के नेताओं ने इन पोस्टरों को फाड़ दिया और होर्डिंग को हटवा दिया। सिविल लाइंस इलाके के सुभाष चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, मेडिकल चौराहे, केपी ग्राउंड, बालसन चौराहा, हाईकोर्ट के आसपास समेत शहर के कई स्थानों पर राहुल गांधी को टारगेट करते हए उनके खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे।
कांग्रेस के नेताओं ने सुबह पूरे शहर में भ्रमण करके पोस्टरों को फाड़कर हटवा दिया। कांग्रेस के नेताओं ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा किया है और कहा कि राहुल के कार्यक्रम से बौखलाकर भाजपा के लोगों ने राहुल गांधी की छवि धूमिल करने के लिए यह कार्य किया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्टर फाड़ने का वीडियो साझा किया है। प्रदेश महासचिव मांटी शुक्ला ने सिविल लाइंस इलाके में राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टरों को फाड़कर हटवा दिया। कहा कि रात तक पोस्टर नहीं लगे थे भोर में किसी ने पोस्टर लगाए हैं।
शाम को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल
पेपर लीक समेत छात्रों के कई मुद्दों को लेकर देश भर में छात्रों की गूंज के नाम से संवाद कर रहे राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम मेडिकल चौराहे के पास स्थित केपी ग्राउंड में आयोजित किया गया है। यहां पर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। शाम को साढ़े छह बजे मैदान में राहुल गांधी के पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रयागराज का मौसम भी आज खराब है। सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। कभी धूप तो कभी रिमझिम बारिश का मौसम बना हुआ है।