{"_id":"6a77318143809a8b8f07c840","slug":"the-dangling-11-kv-line-has-created-fear-among-villagers-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-120139-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: झूलती 11 केवी लाइन से ग्रामीण में भय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: झूलती 11 केवी लाइन से ग्रामीण में भय
Sat, 08 Aug 2026 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि। तहसील बसुकेदार के ग्राम अरखुंड में पेड़ों के बीच से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन के झूलने से ग्रामीणों में हादसे का डर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से घास और लकड़ी लेने जाने वाली महिलाओं और पशुपालकों के लिए यह लाइन खतरा बन गई है।
ग्राम प्रधान भगवती नेगी ने बताया कि समस्या को कई बार जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम समेत अन्य मंचों पर उठाया गया है। रूपतोली और त्यारी तोक में पुराने ट्रांसफार्मर भी खराब हो चुके हैं। ग्रामीणों ने नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर विभाग को कई बार पत्र भेजे, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। एसडीओ रोहित चौहान ने बताया कि गांव में बंद केबल बिछाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही आवश्यक कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद