फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Failure to complete e-KYC by August 15 will lead to difficulties in getting a cylinder.

Rudraprayag News: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई सिलिंडर मिलने में होगी दिक्कत

Sat, 08 Aug 2026 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 08 Aug 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Failure to complete e-KYC by August 15 will lead to difficulties in getting a cylinder.
रुद्रप्रयाग। जिले में एलपीजी घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक किया गया है। गैस कंपनियों की ओर से उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराने की अपील की गई है। निर्धारित समय तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को भविष्य में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर संबंधित गैस कनेक्शन को नियमानुसार निष्क्रिय श्रेणी में रखा जा सकता है। इससे घरेलू श्रेणी के तहत मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस कनेक्शनों का आधार आधारित सत्यापन करने का उद्देश्य फर्जी एवं डुप्लीकेट कनेक्शनों की पहचान करने के साथ वास्तविक उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड अपडेट करना है।
विज्ञापन

इससे पात्र उपभोक्ताओं तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी में जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा संबंधित गैस कंपनी के अधिकृत मोबाइल ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सुविधा के माध्यम से भी ई-केवाईसी की जा सकती है। साथ ही गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों के माध्यम से सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed