फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sanitation and fire department employees' strike continues; effigies of the minister burned.

Sonipat News: सफाई व दमकल कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मंत्री के जलाए पुतले

Fri, 07 Aug 2026 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Aug 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Sanitation and fire department employees' strike continues; effigies of the minister burned.
फोटो : सोनीपत में खरखौदा में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला जलाते सफाई कर्मचार
सोनीपत/खरखौदा। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई व दमकल कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सोनीपत और खरखौदा में कर्मचारियों ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

दिनभर बारिश के कारण सफाई कार्य पूरी तरह से बंद रहा। जिले में 400 से अधिक सफाई कर्मचारी और 93 दमकल कर्मचारी कार्य से दूर रहे। नगर निगम क्षेत्र में 400 से ज्यादा सफाई कर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमरा गई। बाजारों और सड़कों पर दिनभर कूड़ा बिखरा पड़ा रहा। इससे व्यापारियों और आम जन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। राज्य वरिष्ठ उप प्रधान राजीव खत्री ने बताया कि हड़ताल 13 मई के द्विपक्षीय समझौते की मानी गई मांगों को लागू करवाने के लिए है।
विज्ञापन

राजीव खत्री ने कहा कि सरकार मानी गई मांगों के पत्र जारी करने से बच रही है। इससे संघ और कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। खरखौदा नगरपालिका कार्यालय में धरने पर सीमा ने बताया कि दो महीने पहले की हड़ताल के दौरान सरकार ने मांगों के लिए दो माह का समय मांगा था। कर्मचारियों ने समय दिया, पर सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार नहीं मानी तो यह तीन दिन की हड़ताल अनिश्चितकालीन में बदल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed