{"_id":"6a774a4792394a4b000a69bb","slug":"uttarakhand-chief-electoral-officer-reviewed-sir-matter-and-directs-important-facts-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"SIR: सीईओ ने की समीक्षा, कहा-जहां बारिश से आवाजाही प्रभावित, BLO दस्तावेज लेकर खुद रिपोर्ट लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SIR: सीईओ ने की समीक्षा, कहा-जहां बारिश से आवाजाही प्रभावित, BLO दस्तावेज लेकर खुद रिपोर्ट लगाएं
Sat, 08 Aug 2026 08:57 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:57 PM IST
सार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर बारिश के कारण आवाजाही प्रभावित है, वहां विसंगति वाले मामलों में बीएलओ दस्तावेज प्राप्त कर अपने स्तर पर रिपोर्ट लगाकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शनिवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बारिश के कारण आवाजाही प्रभावित है, वहां बीएलओ दस्तावेज लेकर मतदाता की विसंगति पर अपनी रिपोर्ट लगाएं।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर बारिश के कारण आवाजाही प्रभावित है, वहां विसंगति वाले मामलों में बीएलओ दस्तावेज प्राप्त कर अपने स्तर पर रिपोर्ट लगाकर कार्रवाई करें। अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई के लिए ईआरओ, एईआरओ सुविधाजनक रणनीति बनाते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी डीईओ को फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली।
विज्ञापन
Uttarakhand: क्रिकेटर ऋषभ पंत बोले- जमीन नहीं मिल रही सीएम सर; धामी ने कहा- आप हमारे गौरव, जल्द मिलेगी मदद
विज्ञापन
निर्देश दिए कि अधिकारी फील्ड पर जाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित करें ताकि मतदाताओं के मन में किसी भी प्रकार की भ्रांति न रहे। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों को नोटिसों की सुनवाई के लिए और विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने आयुक्त कुमांऊ दीपक रावत, आयुक्त गढ़वाल आनंदस्वरूप के हाल में किए गए जिला भ्रमण के बारे में फीडबैक लिया। इसके साथ ही दोनों आयुक्तों को निरंतर फील्ड विजिट कर करते रहने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास के अलावा दोनों मंडलायुक्त एवं सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।