फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसे ने उजाड़ा परिवार: एक साथ उठे छह जनाजे, शवों को देख बिलख उठे परिजन, मातम में डूबा पूरा गांव, तस्वीरें

Sat, 08 Aug 2026 10:47 PM IST
Alka Tyagi राजीव नामदेव, संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर
राजीव नामदेव, संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 08 Aug 2026 10:47 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News: देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडधार के समीप बोलेरो वाहन खाई में गिर जाने से लक्सर के रायपुर निवासी अफजाल, उनकी पत्नी शब्बो, बेटा अरमान और अमन, बेटी अनाविया और भाई गुफरान की दर्दनाक मौत हो गई थी। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Pauri Accident Six funeral procession leave family home simultaneously In Haridwar Photos
पौड़ी हादसे में मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पौड़ी हादसे में मृत एक ही परिवार के छह सदस्यों के शव शनिवार को जब उनके घर पहुंचे तो मंजर दिल दहला देने वाला था। अपनों के शव देख रोते बिलखते परिजनों के करुण क्रंदन ने मजबूत दिल वालों की आंखों को भी नम कर दिया।



रायपुर गांव में जब एक घर से एक साथ छह जनाजे उठे तो हर आंख नम और हर चेहरा गम में डूबा नजर आया। नम आंखों में एक सवाल यह भी था कि हादसे के बाद अब यह परिवार कैसे संभलेगा।

शुक्रवार को देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडधार के समीप बोलेरो वाहन खाई में गिर जाने से लक्सर के रायपुर निवासी अफजाल, उनकी पत्नी शब्बो, बेटा अरमान और अमन, बेटी अनाविया और भाई गुफरान की दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि एक बेटा अरहम गंभीर रूप से घायल है।

Haridwar News: नमामि गंगे घाट पर गंगा में बहे यूपी के दो कांवड़ यात्री, तलाश जारी, दस को डूबने से बचाया

Pauri Accident Six funeral procession leave family home simultaneously In Haridwar Photos
पौड़ी हादसे में मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शनिवार की सुबह मृतकों के शव गांव में पहुंचे। जिस घर में चौबीस घंटे पहले तक परिवार के लोगों की हंसी-खुशी और चहल-पहल थी, वहां शनिवार को मातम भरा सन्नाटा पसरा था। शवों को देखते ही परिजन और रिश्तेदार बिलख पड़े। परिवार की महिलाओं के करुण क्रंदन और सिसकियों ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

Pauri Accident Six funeral procession leave family home simultaneously In Haridwar Photos
पौड़ी हादसे में मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परिजन कभी अपनों के शवों को निहारते तो कभी उन्हें पुकारकर बिलख उठते। बिलखती महिलाओं को संभालने की कोशिश करते और ढाढ़स बंधाते पुरुष खुद भी अपनी आंखों से बहते आंसुओं को नहीं रोक पा रहे थे। अफजाल की वयोवृद्ध मां नफीसा और गुफरान की पत्नी सदमे में थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Pauri Accident Six funeral procession leave family home simultaneously In Haridwar Photos
पौड़ी हादसे में मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रिश्तेदार और परिचितों के साथ ही ग्रामीण, स्थानीय निवासी, जनप्रतिनिधि मृतकों के घर पहुंचे। जनाजे में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई परिवार के दुख में शरीक होने और अंतिम विदाई देने पहुंचा। जब एक साथ छह जनाजे उठे तो पूरा गांव सिसक उठा।

विज्ञापन
Pauri Accident Six funeral procession leave family home simultaneously In Haridwar Photos
देवप्रयाग में हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

इस दौरान चारों ओर मातम और सन्नाटा पसरा रहा। जनाजे के दौरान ऐसा कोई चेहरा नहीं था, जिसकी आंखें नम न हों। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक हर कोई इस असहनीय दुख में परिवार के साथ खड़ा नजर आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed