{"_id":"6a773094460c5d3b210d8ab9","slug":"daughter-in-law-of-former-ips-officer-alleges-domestic-harassment-and-financial-irregularities-seeks-probe-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4590084-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पूर्व IPS की पुत्रवधू के गंभीर आरोप, ससुराल पर घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पूर्व IPS की पुत्रवधू के गंभीर आरोप, ससुराल पर घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप
Sat, 08 Aug 2026 08:09 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:09 PM IST
सार
Rajasthan News: जयपुर में एक पूर्व आईपीएस अधिकारी की पुत्रवधू ने अपने ससुराल पक्ष पर घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, धमकी और कथित वित्तीय गतिविधियों में दबाव बनाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी की पुत्रवधू और उनके वकील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में पूर्व आईपीएस अधिकारी की पुत्रवधू ने अपने ससुराल पक्ष पर घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना, दहेज के लिए परेशान करने, धमकाने और कथित वित्तीय गतिविधियों में दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व आईपीएस की पुत्रवधू ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय और सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
शादी के बाद मारपीट और प्रताड़ना शुरू होने का दावा
पूर्व आईपीएस की पुत्रवधू के मुताबिक, वर्ष 2020 में उसकी शादी पूर्व आईपीएस अधिकारी के बेटे से हुई थी। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना शुरू हो गई। महिला ने दावा किया कि उसे कथित तौर पर घर में बंद रखा गया, कई बार खाना नहीं दिया गया और दहेज को लेकर परेशान किया गया।
पति से जुड़ी जानकारी छिपाने का भी लगाया आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि विवाह से पहले उसके पति के वैवाहिक जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यक्तिगत जानकारी उससे छिपाई गई थी। शादी के बाद जब उसे इसकी जानकारी मिली और उसने ससुराल पक्ष के सामने सवाल उठाए तो कथित रूप से उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
बैंक खातों और संपत्ति दस्तावेजों को लेकर लगाए गंभीर आरोप
पूर्व आईपीएस की पुत्रवधू ने परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य पर उसके नाम से बैंक खाते खुलवाने, वित्तीय लेन-देन कराने और संपत्ति संबंधी दस्तावेज तैयार करवाने का प्रयास करने के आरोप लगाए। महिला के मुताबिक, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसके माता-पिता को भी धमकाया गया। उसने दबाव में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने का भी आरोप लगाया।
माता-पिता के तबादले की धमकी देने का दावा
महिला ने दावा किया कि उसके माता-पिता सरकारी कर्मचारी हैं और उन्हें दूरस्थ स्थान पर तबादला करवाने की धमकी दी गई। उसने पुलिस पर शुरुआती शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया। इसके बाद कानूनी सहायता लेकर न्यायालय का रुख करने और एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही।
वकील ने उठाए जांच की निष्पक्षता पर सवाल
पूर्व आईपीएस की पुत्रवधू के वकील ने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वकील ने परिवार से जुड़े सदस्यों की नियुक्ति, संपत्ति और कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की आवश्यकता बताई। कथित भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्तियों से जुड़े आरोपों की जानकारी संबंधित विभागों और आयकर विभाग को देने की बात भी कही गई है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में प्रसूताओं की मौत: डॉक्टर की गैरमौजूदगी में नर्सिंग स्टाफ ने कराई डिलीवरी, अस्पताल का लाइसेंस रद्द
दूसरी महिला से कथित अभद्रता का भी जिक्र
वकील ने एक अन्य महिला से कथित अभद्रता और जबरन वाहन में बैठाने के प्रयास से जुड़े आरोपों का भी उल्लेख किया। कथित वीडियो सामग्री मौजूद होने का दावा किया गया है, हालांकि इन आरोपों और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पूर्व आईपीएस की पुत्रवधू ने सरकार से न्याय के साथ सुरक्षा की मांग की है। वकील ने उचित कार्रवाई नहीं होने पर न्यायपालिका का रुख करने और जरूरत पड़ने पर विरोध-प्रदर्शन करने की बात कही है।