फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Congress Announces State Executive, 29 District Chiefs Ahead of Local Body and Panchayat Elections

कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियां; खनन प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी और 29 जिलाध्यक्ष घोषित

Sat, 08 Aug 2026 04:30 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 08 Aug 2026 04:30 PM IST
सार

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय-पंचायत चुनाव से पहले संगठनात्मक नियुक्तियां कीं। खनन प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करते हुए 29 जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए।

विज्ञापन
Rajasthan Congress Announces State Executive, 29 District Chiefs Ahead of Local Body and Panchayat Elections
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा

विस्तार

 राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायत चुनावों से पहले कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। दिल्ली से लौटते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गाेविंद सिंह डोटासरा ने संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पाल पड़ावत ने नियुक्तियों की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में संगठन महासचिव, प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और प्रदेश सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के 29 जिलों में जिला अध्यक्ष भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी में कई पदों पर नियुक्तियां

खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ में अजय मुंडड़ा को संगठन महासचिव बनाया गया है। वहीं नाना लाल तेली और सत्यप्रकाश डिडवानिया को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर जीवन लाल शर्मा, कैलाश चंद जैन, भंवरलाल कुमावत, जानाराम किफोड़ा, खेत सिंह भट्ट, रविंद्र कुमार अग्रवाल, मलाराम गोरा, मनमोहन शर्मा और राकेश गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।  इसके अलावा 18 प्रदेश महासचिव और 10 प्रदेश सचिवों की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन



यह भी पढें- जेलर के कमरे में कैदियों की वीडियो कॉल: 'चर्चित 100 दुष्कर्म मामले' के मास्टरमाइंड ने किससे की बात? खुलासा29 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के खनन प्रकोष्ठ के तहत अजमेर ग्रामीण, बालोतरा, बाड़मेर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा ग्रामीण, भीलवाड़ा अर्बन, बीकानेर ग्रामीण, बीकानेर अर्बन, चित्तौड़गढ़, चूरू, डीडवाना-कुचामन, डीग, हनुमानगढ़, जयपुर ग्रामीण (पश्चिम), झुंझुनूं, करौली, खेतड़ी-तिजारा, कोटा ग्रामीण, कोटा अर्बन, नागौर, नीम का थाना, पाली, फलोदी, श्रीगंगानगर, प्रतापगढ़, झालावाड़, राजसमंद और सलूंबर में जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कवायद

राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस लगातार संगठनात्मक नियुक्तियां कर रही है। नए पदाधिकारियों के जरिए पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की कोशिश कर रही है। खनन क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दिए जाने से इस क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed