{"_id":"6a7757d50e3b1d25210ffa56","slug":"fir-registered-against-three-people-including-the-husband-for-issuing-death-threats-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102622-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जान से मारने की धमकी में पति समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जान से मारने की धमकी में पति समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान से मारने की धमकी में पति समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी
दादरी। (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के जमशेदपुर गांव में विवाहिता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। घर से भगाने को लेकर जान से मारने की धमकी दी गई है। विवाहिता ने पति समेत तीन के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के जमशेदपुरा गांव में पिंकी परिवार के साथ रहती हैं। वह 6 अगस्त को शाम के समय घर पर थी। तभी घर पर सास बसंती, पति सोनू और ननद अंजलि बाहर से आए। घर में रखे सामान को तोड़-फोड़ करना शुरू कर दिया। जब सामान तोड़ने से मना किया तो गाली-गलौज करने लगे। उसके बाद घर से भगाने की धमकी दी गई। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भाग गए। घायल को उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उपचार कराने के बाद घायल महिला ने बसंती, पति सोनू और नंद अंजलि के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।