फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tejashwi yadav met murder victim family in rohtas and attacked government sasaram bihar news

Bihar: मजदूर की हत्या पर सियासत गरम, तेजस्वी यादव पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने; सरकार पर साधा निशाना

Sat, 08 Aug 2026 08:29 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 08:29 PM IST
सार

रोहतास के दिनारा प्रखंड स्थित जोगिया गांव में 60 वर्षीय मजदूर चंदेश्वर चौधरी की कथित गोली मारकर हत्या के बाद मामला गरमा गया है। घटना के बाद आरोपी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर नहर से शव बरामद किया गया।

विज्ञापन
tejashwi yadav met murder victim family in rohtas and attacked government sasaram bihar news
पीड़ित परिवार के साथ तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड के जोगिया गांव में मजदूर की हत्या के बाद अब मामला राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को मृतक के परिजनों से मिलने जोगिया गांव पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


दिनदहाड़े गोली मारकर मजदूर की हत्या
दिनारा प्रखंड के जोगिया गांव में बीते बुधवार को 60 वर्षीय चंदेश्वर चौधरी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना दिनदहाड़े हुई थी। हत्या का आरोप गांव के ही रहने वाले अजीत तिवारी पर लगा। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी शव को लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन


आरोपी के घर मजदूरी करता था मृतक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदेश्वर चौधरी आरोपी अजीत तिवारी के घर मजदूरी करता था। बताया गया कि घटना वाले दिन भी वह किसी काम के सिलसिले में आरोपी के घर गया था। इसी दौरान कथित तौर पर अजीत तिवारी ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद शव लेकर फरार हुआ आरोपी
हत्या के बाद आरोपी चंदेश्वर चौधरी का शव लेकर फरार हो गया। हालांकि, रोहतास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर अगले दिन उत्तर प्रदेश के सूरतपुरा गांव स्थित एक नहर से शव बरामद किया गया।

आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग
घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया और आग लगा दी। उग्र भीड़ ने घर में रखे अनाज के साथ हार्वेस्टर, ट्रैक्टर और कार समेत अन्य सामान को भी आग के हवाले कर दिया। बताया गया कि करीब पांच घंटे तक गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और भीड़ ने जमकर हंगामा किया।

पुलिस पर भी पथराव, हालात संभालने में जुटी फोर्स
घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज डीएसपी कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।

‘हत्यारे को सख्त सजा दे सरकार’
पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि समाज में आज भी सामंती सोच रखने वाले लोग मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह अपना हक मांगने गए एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई, वह बेहद दुखद है। तेजस्वी यादव ने सरकार से दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्यारे की ओर से अब भी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।


तेजस्वी यादव ने सरकार पर भी बोला हमला
घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भाजपा की सरकार आने के बाद सामंती शक्तियां फिर से सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में अराजकता का माहौल है और सरकार का खजाना खाली हो चुका है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है, जबकि पुलिस छात्रों पर लाठी और गोली चला रही है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार के कामकाज को देख रही है और समय आने पर अपना फैसला जरूर सुनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed