{"_id":"6a36d6a155add3235f0e25ef","slug":"video-kanpur-ferocious-rottweilers-drag-woman-from-house-to-street-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला को घसीटते हुए घर से सड़क तक लाए खूंखार रॉटविलर कुत्ते, डिलीवरी बॉय ने हिम्मत कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को घसीटते हुए घर से सड़क तक लाए खूंखार रॉटविलर कुत्ते, डिलीवरी बॉय ने हिम्मत कर बचाई जान
चकेरी थाना क्षेत्र स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में शनिवार शाम कांग्रेसी नेता के भाई के घर पर पले तीन रॉटविलर कुत्तों ने 55 वर्षीय महिला गीता पर हमला कर दिया। खूंखार कुत्तों ने घर के भीतर गीता पर हमला किया और उसे घसीटते हुए सड़क तक ले आए। महिला की चीखपुकार से सड़क पर हड़कंप मच गया। इसी दौरान डिलीवर बॉय ने हिम्मत दिखाकर कुत्तों पर पत्थर चलाए. तब जाकर महिला उनके जबड़ों से छूट सकी। महिला के शरीर पर 13 गहरे घाव हो गए। डॉक्टरों के अनुसार यह ग्रेड-3 डॉग बाइट का मामला है जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। फिलहाल महिला का हैलट में इलाज चल रहा है। घटना से इलाके में दहशत है।
घाऊखेड़ा की रहने वाली गीता अपनी सहपाठी के साथ शाम को कांग्रेसी नेता अजय बिग के भाई अशोक बिग के घर घरेलू काम और खाना बनाने की बात करने पहुंची थी। अभी वह घर से निकल ही रही थी कि वहां मौजूद तीनों कुत्ते गीता पर टूट पड़े। महिला जब तक कुछ समझ पाती कुत्तों ने उसके हाथ व पैर में कई जगह नोच लिया। हाथ को जबड़े में दबाकर कुत्ते गीता को देखते ही देखते सड़क पर खींच लाए। डिलीवरी बॉय के साथ मोहल्लों ने कुछ लड़कों ने बैट और विकेट की मदद से गीता की जान बचाई।
घटना की जानकारी होने पर गीता की बेटी बॉबी और तेजस्वी किसी तरह घायल मां को स्कूटी से लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंचीं। इसके बाद बेटियों ने पिता ज्योति प्रकाश को घटना की जानकारी दी। हालत गंभीर देख उन्हें कांशीराम से उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। गीता के पति ज्योति प्रकाश निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि 10 मिनट की भी देरी होती तो महिला की जान जा सकती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।