{"_id":"6adefbdac599d243c1010ae3","slug":"chitrakoot-farmer-s-body-found-hanging-in-the-forest-murder-suspected-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: जंगल में किसान का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: जंगल में किसान का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या की आशंका
Mon, 26 Oct 2026 12:37 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मारकुंडी थाना क्षेत्र के डोंडामाफी गांव निवासी एक किसान का शव सोमवार सुबह जंगल में फांसी के फंदे से लटका मिला। किसान रविवार को खेतों की ओर निकला था, जिसके बाद घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर खोजबीन की। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में शव लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है।
सूचना पर मारकुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। मामले की जांच की जा रही है।