फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Car marked 'UP Government' overturns after hitting a tree on VIP Road; three injured

कानपुर: वीआईपी रोड पर पेड़ से टकराकर पलटी उप्र सरकार लिखी कार, तीन घायल, पांच बाइकें क्षतिग्रस्त

Mon, 26 Oct 2026 01:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 26 Oct 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Car marked 'UP Government' overturns after hitting a tree on VIP Road; three injured
पेड़ से टकराकर पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
ग्वालटोली थाना क्षेत्र में वीआईपी रोड पर परमट गेट के सामने रविवार देर रात करीब 1:30 बजे उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में एक बाइक सवार घायल हो गया जिसका पैर टूट गया। वहीं, सड़क किनारे खड़ी पांच बाइक भी कार की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। कार में दो लोग सवार थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर रात कार ग्रीनपार्क की ओर रेव थ्री की ओर जा रही थी तभी दाहिनी ओर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास खड़ी बाइकें भी इसकी चपेट में आ गईं। हादसे के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन बिखरे देख अफरातफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। तस्वीरों में पलटी हुई कार और आसपास क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी बाइक नजर आ रही हैं। ग्वालटोली थानाप्रभारी रवि कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और तीन घायलों को अस्पताल भेजा। तीन घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया कि पूछताछ के बाद नाम स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed