Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
Nainital: A grand *Nagar Kirtan* and tableaux processions were taken out in the city on the martyrdom day of Guru Arjan Dev.
{"_id":"6a36dddebebb1c31d007a544","slug":"video-nainital-a-grand-nagar-kirtan-and-tableaux-processions-were-taken-out-in-the-city-on-the-martyrdom-day-of-guru-arjan-dev-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर शहर में भव्य नगर कीर्तन, झांकियां भी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर शहर में भव्य नगर कीर्तन, झांकियां भी निकाली
अरविंद कुमार
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:07 AM IST
Link Copied
नैनीताल। बैंड बाजों के माध्यम से बजाई जा रही भक्तिगीतों की धुन, हैरतअंगेज करतब करते गतका पार्टी के कलाकार, आकर्षक झांकी, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा के बाद शबद कीर्तन करते श्रद्धालु एवं अंत में विशेष वाहन में रखे गए पालकी साहेब के साथ शनिवार को नगर में सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर सिख धर्म के पांचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव के 420वें शहीदी पर्व पर दो दिवसीय अनुष्ठान की शनिवार को शुरुआत हुई। सुबह गुरुद्वारा में नियमित पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान हुए। इसके बाद गुरुद्वारा से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। जो पंत पार्क से मॉलरोड होते हुए तल्लीताल डांठ पहुंची। यहां से मॉलरोड से वापसी करते हुए मल्लीताल गुरुद्वारा में संपन्न हुई। इसमें कुलविंदर सिंह किंदा एवं नरेंद्र सिंह की ओर से विशेष अंदाज में पुष्प वर्षा की, जो लोगों के लिए आकर्षण रहा। इसके अलावा दिल्ली से आए तीरंदाज, फतेहगढ़ साहेब से लाया गया पक्षी बाज, आकर्षक करतब करती गतका पार्टी आदि आकर्षण रहे। हजूरी रागी भाई परमजीत सिंह के कीर्तन से संगत निहाल हुई। विभिन्न स्थान पर लोगों ने श्रद्धालुओं को छबील, जूस, फल समेत भंडारा प्रसाद के रूप में अन्य चीजें बांटी। सफलता में गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह आनंद, सचिव अमरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसकरन सिंह, संदीप सिंह, गगनदीप सिंह, रमन साहनी, हरविंदर चावला, जसनीत सिंह आदि जुटे रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।