{"_id":"6a3690381c18661e6903cbbf","slug":"video-baghpat-love-marriage-ends-in-tragedy-husband-kills-wife-with-axe-informs-police-after-crime-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: बेटी को लेने आई पत्नी की फरसे से हत्या, शव के पास बैठा रहा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: बेटी को लेने आई पत्नी की फरसे से हत्या, शव के पास बैठा रहा पति
मेरठ के खैला गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर फरसे से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को बोरे में भर दिया और उसके पास बैठा रहा। बाद में जब कोई नहीं आया तो उसने स्वयं पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पति का कहना है कि उसने करीब आठ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। उसके आरोप हैं कि उसकी पत्नी पिछले दो वर्षों से बंगलूरू में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी। पति का दावा है कि पत्नी पहले उनके बेटे को अपने साथ ले गई थी और अब वह बेटी को लेने के लिए गांव आई थी।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित रूप से पत्नी पर फरसे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।