फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   education news

Baghpat News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए 1032 विद्यार्थी

Mon, 26 Oct 2026 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
education news
बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देकर आते छात्र-छात्राएं। सं
बागपत। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को शहर के बड़ौत रोड स्थित गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा कराई गई। इसमें कक्षा 9, 10, 11 व 12 के पंजीकृत 2817 परीक्षार्थियों में से 1032 उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शहर के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होनी थी, मगर परीक्षार्थी रविवार सुबह नौ बजे ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे। जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा में 2817 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और इनमें से 1032 परीक्षार्थी पेपर देने पहुंचे। आठ अन्य परीक्षार्थियों को तुरंत रोल नंबर जारी कर परीक्षा में शामिल कराया गया।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्रों की अपेक्षा छात्राओं की संख्या ज्यादा रही। बेटियां पढ़ाई के माध्यम से अपने परिजनों का नाम रोशन कर रही हैं। यह परीक्षा छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक होगी। परीक्षा में प्रतिभा राज, अजय राणा, प्रिया चौहान, संजय शर्मा, मनोरमा, प्रियांक, विजय कुमार, अक्षमा और नदीम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

बड़ौत से 172 विद्यार्थियों को लेकर पहुंचे राजन
बड़ौत में राज केमिस्ट्री पॉइंट कोचिंग सेंटर चलाने वाले अंकुर राजन 172 विद्यार्थियों को लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा के लिए बड़ौत के जैन स्थानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, जनता वैदिक इंटर कॉलेज और वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत आदि के शिक्षकों से संपर्क करने के बाद विद्यार्थियों को एक स्थान पर एकत्र किया गया ताकि किसी भी विद्यार्थी को परेशानी न उठानी पड़े।


--- अंग्रेजी, गणित के सवाल सामान्य रहे तो कुछ सवाल कठिन थे। मैंने समय अवधि में ही पेपर कर लिया था। पहले पेपर को समझा और फिर पेपर को हल किया।
-कृतिका, बागपत
- परीक्षा में सफलता मिलने पर छात्रवृत्ति पढ़ाई में मददगार साबित होगी। परिवार वालों को मुझसे काफी उम्मीद है और परीक्षा के लिए काफी तैयारी की हुई है।
-शौर्य, बड़ौत
- परीक्षा के लिए मैंने 8 से 10 घंटे कड़ी मेहनत की है ताकि सफलता मिल सके। मुझे विश्वास है कि मैं इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करूंगी।
-नित्या वर्मा, बड़ौत
- परीक्षा के लिए मैंने कड़ी मेहनत की। पेपर भी काफी अच्छा रहा। छात्रवृत्ति मिलने पर कॅरिअर में काफी मदद मिलने की उम्मीद है।
-शिल्पा शर्मा, बड़ौत
- पेपर में सामान्य ज्ञान के सवाल आसान थे। परीक्षा का परिणाम अच्छा आने की उम्मीद है। परीक्षा फार्म भरने के बाद ही सफलता पाने के लिए तैयारी शुरू कर दी थी।
-भारती सैनी, बड़ौत
- मैं अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित था। गणित के सवाल बहुत आसान थे। कुल मिलाकर पूरा पेपर अच्छा हुआ।
-वंश, शहापुर बड़ौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed