{"_id":"6ade06e7719bb9867202fa26","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-161201-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हृदय गति रुकने से कपड़ा व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हृदय गति रुकने से कपड़ा व्यापारी की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के छोटा बाजार में रहने वाले मुकेश जैन की गांधी प्याऊ पर कपड़े की दुकान है। उनके 28 वर्षीय बेटेे शुभम जैन भी पिता के साथ दुकान संभालते थे। शनिवार रात को 11 बजे शुभम जैन ने दिल्ली से आकर अपनी माता संगीता जैन से चाय बनाने के लिए कहा। तभी अचानक उनके हाथ और सीने में दर्द होने लगा।
परिजन पहले उन्हें उपचार के लिए कस्बे में एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां से उन्हें रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने हृदय गति रुकने के चलते उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुभम जैन अविवाहित थे। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. दीपक ने बताया कि इस तरह युवा अवस्था में हृदय गति रुकने से मौत होने के काफी मामले आने लगे हैं, इसलिए नियमित रूप से जांच कराई जाए तो उसमें किसी तरह की समस्या पता चलने पर पहले ही उपचार कराया जा सकता है।