{"_id":"6a3642cd1f6788d8b305e251","slug":"video-school-children-in-rampur-took-out-an-awareness-rally-against-drug-abuse-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रामपुर में स्कूली बच्चों ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रामपुर में स्कूली बच्चों ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
नशे की कुरीति समाज को लगातार खोखला कर रही है और युवा पीढ़ी नशे के जाल में फंस रहे हैं। इसी उद्देश्य को लेकर शनिवार को रामपुर में स्कूली बच्चों ने नशे के खिलाफ अलख जगाई। जन-जन का है एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा के नारों से समूचा रामपुर बाजार गूंज उठा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इस जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने इस जागरूकता रैली में भाग लेकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शिक्षा विभाग के सहयोग से शनिवार को रामपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा उन्मूलन और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक जागरूकता रैली निकाली। पदम स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर पुराना बस अड्डा और रामपुर बाजार होते हुए स्कूल तक निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां और बैनर लेकर नशे के खिलाफ प्रभावशाली संदेश दिए। विभिन्न स्कूलों से आए सैकड़ों विद्यार्थियों ने क्षेत्र के लोगों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज निर्माण में अपना सहयोग देने की अपील की। तहसील कल्याण अधिकारी रामपुर मोहन केदारटा ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक चुनौती बन चुका है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव युवा वर्ग पर पड़ रहा है। ऐसे में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सही दिशा प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।