{"_id":"6a3690160dd901ce6b0609af","slug":"video-meerut-atul-pradhan-reaches-tehsil-over-alleged-encroachment-on-pond-land-seeks-action-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: तालाब की भूमि पर कब्जे के आरोप पर तहसील पहुंचे अतुल प्रधान, एसडीएम से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: तालाब की भूमि पर कब्जे के आरोप पर तहसील पहुंचे अतुल प्रधान, एसडीएम से की कार्रवाई की मांग
सरधना कस्बे के कालंद चुंगी चौराहे के निकट स्थित नगर पालिका के तालाब की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले में कार्रवाई न होने से नाराज समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान शनिवार शाम तहसील पहुंचे और एसडीएम से मुलाकात कर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली।
विधायक अतुल प्रधान ने अधिकारियों से कहा कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर कब्जे की शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
विधायक के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी तहसील पहुंचे। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की भूमि पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है और शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा। उन्होंने भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई।
एसडीएम ने विधायक और स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनने के बाद मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व अभिलेखों और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी। यदि तालाब की भूमि पर अतिक्रमण या अवैध कब्जे की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
तालाब की भूमि को लेकर कस्बे में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कर संरक्षित किया जाना चाहिए, ताकि उनका मूल स्वरूप और उपयोग बरकरार रह सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।