{"_id":"6adef73c9b6c894a3d045032","slug":"cyber-fraud-in-haldwani-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में साइबर ठगी: तारा सिंह के खाते से 3.93 लाख रुपये पार, बिना ओटीपी और लिंक के हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में साइबर ठगी: तारा सिंह के खाते से 3.93 लाख रुपये पार, बिना ओटीपी और लिंक के हुई वारदात
Mon, 26 Oct 2026 12:16 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:16 PM IST
सार
हल्द्वानी के मुखानी निवासी तारा सिंह के बैंक खाते से साइबर ठगों ने बिना ओटीपी और लिंक के 3.93 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर साइबर सेल से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Cyber Crime
विस्तार
हल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली निवासी तारा सिंह के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 3.93 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दर्ज मामले के अनुसार तारा सिंह ने बताया कि उनके खाते से पहली बार 2,50,998 रुपये, दूसरी बार 1,31,935.76 रुपये, तीसरी बार छह हजार रुपये और फिर एक हजार रुपये निकाले गए। रकम 24 अक्तूबर को निकली थी और मैसेज आने पर उन्हें इसका पता चला। उन्होंने बताया कि उनके पास न तो कोई ओटीपी आया और न ही कोई लिंक।
विज्ञापन
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है।