{"_id":"6a36906b285fc5bbc80b754b","slug":"video-taja-aathha-brasha-sa-ukhaugdha-paugdha-tata-chhapapara-cathathara-fasal-ka-mal-rahata-ta-kasana-ka-nakasana-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी-बारिश से उखड़े पेड़, टूटी छप्पर-चद्दरें, फसलों को मिली राहत तो किसानों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी-बारिश से उखड़े पेड़, टूटी छप्पर-चद्दरें, फसलों को मिली राहत तो किसानों को नुकसान
तारुन अयोध्या ।शनिवार दोपहर करीब 4:00 बजे आई तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने तारुन क्षेत्र का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं ने जगह-जगह पेड़ों की डालियां तोड़ दीं और कई पेड़ सड़क पर गिर गए। पेड़ों पर लगे कच्चे आम भी हवा के झोंकों से जमीन पर बिखर गए। वहीं उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली और सूख रही धान की नर्सरी, गन्ना व सब्जी की फसलों को संजीवनी मिल गई।
तेज आंधी से कई जगह नुकसान की भी सूचना है। फतेहपुर कमासिन स्थित बोझवा निवासी इंद्रेश गिरी के भूसौले की सीमेंट की चद्दर उड़कर काफी दूर जा कर गिरी जबकि छप्पर भी हवा के साथ उड़कर दूर चला गया। बालापुर में किसान आलोक पांडे का लिप्टिस का पेड़ जड़ से उखड़ गया और नीम की मोटी डाल भी टूटकर गिर गई। खेतों में सिंचाई के लिए बिछाई गई पाइपें भी आंधी से उड़कर दूर-दूर तक बिखर गईं, जिससे किसानों को दोबारा पाइप बिछाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
रामपुर भगन-घुरी-टीकर मार्ग पर भी एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों ने मिलकर पेड़ हटाकर मार्ग सुचारू कराया।
\किसानों का कहना है कि बारिश से धान की नर्सरी और गन्ने की फसल को फायदा होगा, लेकिन आम के कच्चे फल गिरने और पेड़-टहनियों के टूटने से नुकसान भी हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।