सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VIDEO: हरदोई रोड पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत के बाद शव रखकर हाइवे जाम

VIDEO: हरदोई रोड पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत के बाद शव रखकर हाइवे जाम

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:25 PM IST
VIDEO: हरदोई रोड पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत के बाद शव रखकर हाइवे जाम
दुबग्गा। काकोरी के गोला कुआं गांव के पास शनिवार रात हरदोई-लखनऊ हाईवे पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और मुआवजे के साथ आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। मंडौली गांव निवासी हिमालय गौतम (24) का भाई हिमांशु कुछ दिन पहले पेड़ से गिरकर घायल हो गया था, जिसका इलाज एरा अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार हिमालय शनिवार शाम अस्पताल में खाना देने गया था। वापस लौटते समय वह ऑटो से गोला कुआं पर उतरा और घर जाने के लिए हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान मलिहाबाद की ओर से दुबग्गा की तरफ आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिमालय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर दुबग्गा, काकोरी और पारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मृतक के परिवार में घायल भाई हिमांशु तथा दो बहनें हिमांशी और रागिनी हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है और मामले में परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देख आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हरदोई रोड पर लगा भीषण जाम शव रखकर किए गए प्रदर्शन के चलते हरदोई-लखनऊ हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने यातायात को दुबग्गा के बाजनगर किसान पथ के पास से डायवर्ट किया। इसके बावजूद हरदोई की ओर से लखनऊ आने वाले वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जाम में कई एंबुलेंस और जरूरी कार्य से जा रहे लोग भी फंस गए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Jammu: नौशेरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, योग दिवस और मोदी सरकार के 12 साल पर चर्चा

20 Jun 2026

बेनीगंज-देवकाली मार्ग पर जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी

20 Jun 2026

नोएडा: री-नीट परीक्षा कल, 23 केंद्रों पर 10822 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

20 Jun 2026

UP: गर्भवती तड़पती रही, बिना डॉक्टर के नर्स ने की डिलीवरी; अस्पताल की लापरवाही से नवजात ने तोड़ा दम

20 Jun 2026

राजा का तालाब: गुरु अर्जन देव के के 420वें शहीदी दिवस पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

20 Jun 2026
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में आए 75 मामले

20 Jun 2026

समाधान दिवस से सिर्फ तारीख और आश्वासन लेकर लौट रहे फरियादी

20 Jun 2026
विज्ञापन

गुरुग्राम की सिटी बसों में बैलून डाउन की समस्या, यात्रियों को हो रही परेशानी

20 Jun 2026

Shahjahanpur: संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों ने सुनीं शिकायत, निस्तारण के दिए निर्देश

20 Jun 2026

VIDEO: वायदा खिलाफी के विरोध में पर्यावरण मित्रों में आक्रोश, धरना-प्रदर्शन कर आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व अस्पताल परिसर में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

20 Jun 2026

टायर फटा, रेलिंग तोड़ कर पुल से नीचे गिरा ट्रेलर- क्रेन से उठाया गया

20 Jun 2026

Video: अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय बंगाणा में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

20 Jun 2026

पुलिस लाइन गेट के पास दो दुकानों में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप, ताऊ बोला- पुलिस ने कहानी बनाई

नीट परीक्षा के लिए रेवाड़ी पुलिस अलर्ट, 12 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

20 Jun 2026

छह माह तक नहीं बोल पाए थे प्रवीण, योग ने लौटाई वाणी

20 Jun 2026

मॉडल टाउन के हीरो पार्क में योग दिवस की धूम, उमड़े 250 से अधिक साधक विधायक प्रमोद विज और पार्षद तरुण गांधी ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

20 Jun 2026

नरवाना में केश कला बोर्ड के चेयरमैन यशपाल ठाकुर का स्वागत, सैलून व्यवसाय से जुड़े लोगों को बेहतर सुविधाओं का भरोसा

20 Jun 2026

गुरुग्राम में खेल सुविधाओं का संकट, खिलाड़ियों के सपनों पर प्रशासनिक उदासीनता का ग्रहण

20 Jun 2026

गुरुग्राम में पहुंची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह पुष्पवर्षा और जयघोष के नारों के साथ भव्य स्वागत

20 Jun 2026

राजनांदगांव: रिसोर्ट में संदिग्ध अवस्था में युवती की मौत का मामला, तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

20 Jun 2026

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने किसानों को सौंपी पीएम सम्मान किसान निधि की धनराशि

20 Jun 2026

सहजनवां तहसील में अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन जारी

20 Jun 2026

अग्रवाल महिला मण्डल ने किया आयोजन, दिया एकजुटता का संदेश

20 Jun 2026

Leh-Ladakh: 23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, एलएबी और केडीए ने लोगों से मांगा समर्थन

Kangra: मां ज्वाला जी वेद पाठशाला गुरुकुल में बच्चों को बताया योग का महत्व

20 Jun 2026

VIDEO: बदायूं के बिल्सी में 15 वर्षीय किशोर का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

20 Jun 2026

किशनगढ़ में आधी रात सिरफिर ने मचाया तांडव; कॉलोनी में खड़ी दो कारों को लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात

20 Jun 2026

Video: जान जोखिम में डालकर ब्यास किनारे उतर रहे पर्यटक

20 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed