{"_id":"6a3765a20acfc47bd0090d24","slug":"video-blramapara-ma-vashava-yaga-thavasa-para-jalbhara-ma-lga-shavara-lga-na-kaya-yagabhayasa-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में विश्व योग दिवस पर जिलेभर में लगे शिविर, लोगों ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में विश्व योग दिवस पर जिलेभर में लगे शिविर, लोगों ने किया योगाभ्यास
बलरामपुर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में शिविर के आयोजन किए गए। जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, सूचना आयोग के सचिव कुमार प्रशांत और सदर विधायक पल्टूराम ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
मास्टर ट्रेनर डॉ. अमरजीत व योग सहायिका शिखा ने अधिकारी, जनप्रतिनिधि और लोगों को योगाभ्यास कराया। योग शिविर में डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन, सीडीओ हिमांशु गुप्त, एडीएम ज्योति राय, सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संजय कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत चंद्रशेखर चौरसिया, आयुष विभाग के डीपीएम दुर्गेश चौधरी मौजूद रहे। इसी तरह जिला पंचायत कार्यालय, पुलिस लाइन, नौवी वाहिनी मुख्यालय, जिला मेमोरियल अस्पताल, मेडिकल कॉलेज सहित सभी ब्लॉक और तहसील कार्यालयों में सुबह लोगों में योगाभ्यास किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करीब 5 लाख लोगों ने योग किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।