{"_id":"6a376f3c214159c74d054b5d","slug":"video-yoga-day-celebrated-for-the-first-time-at-the-mahabharata-experience-centre-complex-in-kurukshetra-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में पहली बार महाभारत अनुभव केंद्र परिसर में मनाया योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में पहली बार महाभारत अनुभव केंद्र परिसर में मनाया योग दिवस
धर्मनगरी के ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र परिसर में आज रविवार को पहली बार जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम किया गया, जिसमें अलोम-विलोम व अन्य योग क्रियाएं साधकों द्वारा की गई।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मुख्यातिथि रहे जबकि पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र गोल्डी सहित करीब तीन हजार साधकों ने योग क्रियाएं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को भी लाइव दिखाया गया।
हालांकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व आयुष विश्वविद्यालय सहित अन्य संस्थानों में भी योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया लेकिन योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम महाभारत अनुभव केंद्र परिसर में किया गया। जहां योग साधकों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति का वह अमूल्य उपहार है, जिससे संपूर्ण मानवता का कल्याण संभव है। योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि शरीर, मन, आत्मा और समाज को जोडऩे वाली एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा विचार सकारात्मक बनते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।