Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shri Maharaja Agrasen Sabha formed; Sunil becomes president

Kurukshetra News: श्री महाराजा अग्रसेन सभा का गठन, सुनील बने प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Shri Maharaja Agrasen Sabha formed; Sunil becomes president
पिहोवा। समाज के विकास और जरूरतमंद परिवारों की मदद के उद्देश्य से श्री महाराजा अग्रसेन सभा पिहोवा का गठन किया गया है। इसमें सुनील जिंदल को प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभा की बैठक अनाज मंडी में संरक्षक अशोक सिंगला और प्रधान सुनील जिंदल की अध्यक्षता में हुई। इसमें संस्था के आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


प्रधान सुनील जिंदल ने कहा कि सभा का गठन समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर देश के विकास में भागीदार बनने के उद्देश्य से किया गया है। संस्था की ओर से शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के उत्थान के लिए साझा प्रयास किए जाएंगे। इसी उद्देश्य से जल्द ही सभा की बड़ी बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों के साथ सामाजिक कार्यों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में संरक्षक मदन मित्तल, राजेश गर्ग, महिंद्र सिंगला, उपप्रधान विनीत गोयल, महासचिव सुशील गर्ग, सचिव संजीव मित्तल, कोषाध्यक्ष राजीव मित्तल, सह कोषाध्यक्ष तरसेम सिंगला और मीडिया प्रभारी अरुण गर्ग सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed