{"_id":"6a3766ec8c1cb221b40bdef3","slug":"video-narnaul-immersed-in-yoga-on-international-yoga-day-mla-om-prakash-yadav-practiced-yoga-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ नारनौल, विधायक ओम प्रकाश यादव ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ नारनौल, विधायक ओम प्रकाश यादव ने किया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जिला मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में योग कार्यक्रमों की धूम रही। नारनौल में आयोजित मुख्य योग शिविर में क्षेत्र के विधायक ओम प्रकाश यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों के साथ योग, जॉगिंग और प्राणायाम की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कर नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आज भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के 135 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है और लाखों लोग इस अभियान से जुड़कर योग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में शुरू हुआ यह अभियान अब वैश्विक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।
विधायक ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि तन और मन को स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं और आमजन से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि "जो करेगा योग, वह रहेगा निरोग।" नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।
उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है। हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ और दीर्घायु जीवन जिया। भारतीय ग्रंथों में भगवान श्रीकृष्ण को योगीराज की उपाधि दी गई है, जो योग की महत्ता को दर्शाती है।
ओम प्रकाश यादव ने कहा कि एक समय ऐसा भी आया जब हम अपनी इस अमूल्य परंपरा को भूलते जा रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली। आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन विद्या को अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ रही है।
कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में शहरवासी और महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।