Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
yoga event was held at the Grain Market in Yamunanagar on the occasion of the 12th International Yoga Day, with Rajya Sabha MP Rekha Sharma attending as the chief guest
{"_id":"6a3766d0814481eb80008811","slug":"video-yoga-event-was-held-at-the-grain-market-in-yamunanagar-on-the-occasion-of-the-12th-international-yoga-day-with-rajya-sabha-mp-rekha-sharma-attending-as-the-chief-guest-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अनाज मंडी में हुआ योग कार्यक्रम, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा रहीं मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अनाज मंडी में हुआ योग कार्यक्रम, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा रहीं मुख्य अतिथि
जगाधरी की नई अनाज मंडी में शनिवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में शहरवासियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
योग दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। वक्ताओं ने योग को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
हालांकि कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं में कुछ कमियां भी देखने को मिलीं। आयोजन स्थल पर पर्याप्त छाया की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई स्कूली बच्चे तेज धूप में योग करते नजर आए। गर्म मौसम के बीच बच्चों को खुले मैदान में बैठना पड़ा, जिससे अभिभावकों और उपस्थित लोगों में भी चर्चा रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
सांसद रेखा शर्मा ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन को सुझाव देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजनों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और अन्य प्रतिभागियों की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग सहज वातावरण में योग कार्यक्रमों में भाग ले सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।