फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Piles of garbage have accumulated across the city due to the sanitation workers' strike

Yamuna Nagar News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

Sun, 09 Aug 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage have accumulated across the city due to the sanitation workers' strike
गोविंदपुरी रोड पर लगे कचरे के ढेर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। तीन दिन से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिससे चलते बाजारों, सार्वजनिक स्थानों व प्रमुख मार्गों के आसपास जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। बारिश के कारण हालात और बदतर हो गए हैं। शहरवासियों को दुर्गंध और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
नगर निगम के करीब 403 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे बाजारों व शहर की सड़कों व गलियों में झाडू नहीं लग रही है और न ही कचरा का उठान हो रहा है। हालांकि डोर-टू-डोर कचरा उठान हुआ, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत रही। परंतु बाजारों में कचरे के ढेर लगने से लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

इसका सबसे अधिक असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर देखने को मिल रहा है। दुकानों और बाजारों के आसपास जमा कूड़ा अब सड़कों के किनारे फैलने लगा है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। बारिश के पानी के साथ गंदगी फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण आने वाले दो दिन भी राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को हड़ताल का तीसरा दिन रहा। रविवार को नगर निगम का अवकाश होने के कारण सफाई कार्य नहीं होगा। इसके बाद सोमवार को सफाई कर्मचारी जेल भरो आंदोलन में शामिल होंगे। ऐसे में सोमवार को भी सफाई व्यवस्था प्रभावित रहेगी। लगातार पांच दिन सफाई व्यवस्था प्रभावित रहने की स्थिति बन गई है।

पिछले दिनों हुई बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पहले ही गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। नियमित सफाई नहीं होने से अब कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। मुख्य बाजारों के अलावा सार्वजनिक स्थानों और सड़क किनारे कूड़ा जमा होने से शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से गंदगी और बढ़ सकती है। इससे दुर्गंध के साथ मच्छर और अन्य कीट पनपने का खतरा भी बढ़ गया है।

गोविंदपुरी रोड पर लगे कचरे के ढेर। संवाद

गोविंदपुरी रोड पर लगे कचरे के ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed