फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heavy rain expected from today until Wednesday

Yamuna Nagar News: आज से बुधवार तक भारी बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain expected from today until Wednesday
सुहावने मौसम के दौरान शनिवार को मॉडल टाउन सेगुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में तीन दिन लगातार बारिश और बूंदाबांदी के बाद शनिवार को मौसम साफ हो गया। सुबह आसमान साफ रहने के साथ धूप निकली, जिससे तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने रविवार से बुधवार तक भारी बारिश की संभावना जताईहै।
वहीं शनिवार को दिनभर करीब 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। धूप निकलने के बावजूद मौसम सुहाना रहा और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश व बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आई थी।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम साफ होने पर तापमान में बढ़ोतरी हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा। धूप निकलने से सड़कों और बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक चहल-पहल दिखाई दी। दिनभर हवा चलने के कारण मौसम सुहावना रहा। करीब 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने बढ़े तापमान का असर कम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद वातावरण में नमी रहने से मौसम खुशनुमा बना रहा। कृषि विज्ञान केंद्र मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि जिले में चार दिन बारिश का दौर फिर सक्रिय हो सकता है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को मौसम के बदलाव पर नजर रखने की सलाह दी गई है। इस दौरान बुधवार तक बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed