{"_id":"6a3762eab4b54d28a60b734e","slug":"video-ayathhaya-ma-rama-ka-paugdha-para-kapaugdha-bthalna-ka-nama-para-vasal-mahalo-na-ka-nashalka-cajaga-nprma-ka-maga-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम की पैड़ी पर कपड़े बदलने के नाम पर वसूली, महिलाओं ने की निशुल्क चेंजिंग रूम की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राम की पैड़ी पर कपड़े बदलने के नाम पर वसूली, महिलाओं ने की निशुल्क चेंजिंग रूम की मांग
अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राम की पैड़ी पहुंची श्रद्धालुओं और महिलाओं ने कपड़े बदलने की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। हनुमानगढ़ी निवासी ज्योति गुप्ता ने कहा कि राम की पैड़ी पर स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए महिलाओं से 10 से 20 रुपये तक लिए जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और पर्यटन स्थल होने के नाते यहां महिलाओं के लिए स्थायी एवं सुरक्षित चेंजिंग रूम की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि दूर-दराज से आने वाली महिला श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
ज्योति गुप्ता ने प्रशासन से मांग की कि कपड़े बदलने के नाम पर शुल्क वसूली की व्यवस्था तत्काल समाप्त की जाए। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए बेहतर और मुफ्त चेंजिंग रूम की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।