{"_id":"6afad347e954d8974a073d62","slug":"video-massive-employment-fair-will-be-held-in-ayodhya-on-november-17-recruitment-will-be-done-over-3000-posts-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली में 17 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, तीन हजार से अधिक पदों पर होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली में 17 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, तीन हजार से अधिक पदों पर होगा चयन
अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रुदौली विधानसभा क्षेत्र में 17 नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 30 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और 3000 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अयोध्या की ओर से आयोजित यह रोजगार मेला मंगलवार को नरौली स्थित श्रीकृष्णा आरटीएस विधि महाविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक, बीबीए और बीएससी (कृषि) सहित विभिन्न शैक्षिक योग्यताएं रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाणपत्रों एवं अंकपत्रों की छायाप्रति और पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों का सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण होना भी जरूरी है। मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
विधायक रामचंद्र यादव ने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं से रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए यह अच्छा अवसर है। योग्य अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार विभिन्न कंपनियों में चयन प्रक्रिया में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।