{"_id":"6afa683a88b5994e860bcab7","slug":"video-devotees-broke-their-nirjala-fast-by-offering-prayers-to-sun-in-amethi-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला निर्जला व्रत, नदी घाटों पर भोर से उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला निर्जला व्रत, नदी घाटों पर भोर से उमड़े श्रद्धालु
अमेठी में सूर्य उपासना के महापर्व छठ का समापन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। जिलेभर के पूजा स्थलों पर भोर से ही व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं ने जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद पारंपरिक तरीके से 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया।
रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं सुबह की पूजा की तैयारी में जुट गई थीं। सोमवार तड़के चार बजे से ही महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ पूजन सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचने लगीं। सूप में गन्ना, केला, नारियल, ठेकुआ और अन्य फल सजाकर पूजा की। सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही महिलाओं ने जल और दूध से अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर छठ गीतों और जयकारों की गूंज रही।
अमेठी, गौरीगंज, संग्रामपुर, जायस, फुरसतगंज, मुसाफिरखाना, बाजारशुकुल और जगदीशपुर सहित विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा हुई। गौरीगंज के लोदी बाबा मंदिर के सामने स्थित पक्के तालाब घाट पर भी बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं पहुंचीं। परिवार के पुरुष और बच्चे भी पूजा में शामिल हुए। महिलाओं ने एक-दूसरे को प्रसाद वितरित कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
गौरीगंज की वंदना त्रिपाठी ने बताया कि छठ व्रत संतान की लंबी आयु और परिवार की सुख-शांति के लिए रखा जाता है। डॉ. अंतिमा मिश्र ने कहा कि 36 घंटे का निर्जला व्रत कठिन साधना का प्रतीक है। इसमें सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना की जाती है। कल्पना सिंह ने बताया कि यह पर्व परिवार के साथ समाज को भी जोड़ता है। पूजा स्थलों पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।