{"_id":"6a3823f8fc72f8159705004b","slug":"video-kanpur-car-overturns-and-skids-30-meters-after-hitting-a-stray-animal-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मवेशी को टक्कर मार पलटी कार 30 मीटर घिसटी, टक्कर लगने से मवेशी मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मवेशी को टक्कर मार पलटी कार 30 मीटर घिसटी, टक्कर लगने से मवेशी मरा
श्यामनगर में रविवार को बेकाबू कार मवेशी को टक्कर पलटी कार करीब 30 मीटर तक घिसटती हुई ग्रीन बेल्ट में जा घुसी। हादसे में मवेशी की मौत हो गई। हादसे से जाम लगता देख कार हटाने के लिए कहने को लेकर युवकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी।
मंगला विहार से श्यामनगर की ओर रविवार दोपहर जा रही बेकाबू कार से हादसा हुआ। मवेशी का टक्कर मारते हुए कार ग्रीन बेल्ट में जा घुसी। चकेरी थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि कार सवारों ने पूछताछ में बताया कि मवेशी को बचाने की कोशिश में हादसा हुआ। हादसे के बाद मंगला विहार रोड पर जाम लगने लगा। चौकी प्रभारी ने सिपाहियों से फंसा ट्रैफिक सुचारु करने के लिए कहा। इस पर सिपाही ने कार सवार युवकों से कार हटाने को कहा तो वे बहस करने लगे। चौकी प्रभारी कुलदीप यादव युवकों को समझाने पहुंंचे तो उनसे नोकझोंक होने लगी। दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाया। इसका एक वीडियो वायरल हुआ। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।