{"_id":"6a37c38172b7a9db4d0ff815","slug":"video-video-11-kava-lina-ka-capata-ma-aakara-20-fata-uuca-paugdha-sa-nal-ma-gara-masama-gabhara-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 11 केवी लाइन की चपेट में आकर 20 फीट ऊंचे पेड़ से नाले में गिरा मासूम, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 11 केवी लाइन की चपेट में आकर 20 फीट ऊंचे पेड़ से नाले में गिरा मासूम, गंभीर
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के चिलौला गांव में रविवार को दोस्तों के साथ खेल रहा एक 10 वर्षीय बालक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। करंट लगते ही वह करीब 20 फीट ऊंचे चिलबिल के पेड़ से नीचे पानी भरे नाले में जा गिरा। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
चिलौला गांव निवासी मयंक (10) पुत्र बाबादीन अपने साथियों अनमोल और लकी के साथ गांव के बाहर चिलबिल के पेड़ पर चढ़कर गुलहर खेल रहा था। इसी दौरान पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन के संपर्क में आने से उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही मयंक संतुलन खो बैठा और लगभग 20 फीट की ऊंचाई से नीचे पानी भरे नाले में गिर पड़ा।
घटना देखकर साथ खेल रहे बच्चों के होश उड़ गए। उन्होंने दौड़कर मयंक के परिवारीजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सीएचसी की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. गौरव पांडेय ने बताया कि घायल बालक की हालत फिलहाल स्थिर है। उसका उपचार किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।