Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   'Leave the Steering' protest impacts Maihar; 5-km-long traffic jam on NH-30

मैहर: स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन का असर, NH-30 पर पांच किलोमीटर लंबा जाम; स्कूल बस और एम्बुलेंस भी फंसी

Fri, 13 Nov 2026 06:30 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2026 06:30 PM IST
सार

मैहर में ड्राइवरों के स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन के कारण NH-30 पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। स्कूल बसें, एम्बुलेंस और यात्री वाहन फंस गए। पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद छोटे वाहनों और बसों को रास्ता मिला, लेकिन ट्रकों की आवाजाही बाधित रही। यूनियन ने तीन प्रमुख मांगें रखीं। 

विज्ञापन
'Leave the Steering' protest impacts Maihar; 5-km-long traffic jam on NH-30
सड़क पर लगा जाम

विस्तार

देशभर में चल रहे ड्राइवरों के स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन का असर मैहर में भी देखने को मिला। शुक्रवार को NH-30 पर कटिया मंदिर के पास अमर शहीद ज्योति स्थल के समीप वाहन चालक कल्याण एकता संगठन ऑल इंडिया के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

विज्ञापन


स्कूल बस, एम्बुलेंस और यात्री बसें भी जाम में फंसीं
ड्राइवर यूनियन के इस आंदोलन के चलते स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बसें, एम्बुलेंस, यात्री बसें, छोटे-बड़े वाहन और शासकीय वाहन जाम में फंस गए। यहां तक कि जिला न्यायाधीश का वाहन भी जाम की चपेट में आ गया। अचानक लगे जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाईदूज के बाद बहनों को सौगात: सीएम ने लाडलियों के खाते में भेजे 1831 करोड़ रुपये, पिछोर के लिए की घोषणाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
जाम की सूचना मिलते ही मैहर सीएसपी महेंद्र सिंह, देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह, अमरपाटन थाना क्षेत्र का पुलिस बल और अमरपाटन तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ड्राइवर यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। पुलिस-प्रशासन ने यातायात व्यवस्था बहाल करने और स्कूल बसों, एम्बुलेंस सहित अन्य जरूरी वाहनों को रास्ता देने की अपील की।


समझाइश के बाद छोटे वाहनों और यात्री बसों को मिली राहत
प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद ड्राइवर यूनियन के सदस्यों ने ट्रकों को छोड़कर छोटे-बड़े अन्य वाहनों और यात्री बसों को जाम में नहीं रोकने पर सहमति जताई। इसके बाद छोटे वाहनों और यात्री बसों के लिए रास्ता खोल दिया गया, जिससे उन्हें राहत मिली। हालांकि ट्रकों की आवाजाही अब भी बाधित है। हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर तक ट्रकों की कतार लगी हुई है और उनके पहिए थमे हुए हैं। ट्रकों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति लगातार बनी हुई है।

ड्राइवर यूनियन की तीन प्रमुख मांगें
स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन के तहत ड्राइवर यूनियन ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें ड्राइवर आयोग का गठन, ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना और ड्राइवर सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग शामिल है। संगठन का कहना है कि देश की परिवहन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ड्राइवरों की सुरक्षा, सामाजिक और आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए यूनियन के सदस्यों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल मैहर में NH-30 पर ट्रकों की लंबी कतार के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित बनी हुई है।

सड़क पर लगा जाम

 

सड़क पर लगा जाम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed