{"_id":"6a37702f591a35bbad0b2ce5","slug":"video-ayathhaya-ma-rama-ka-paugdha-ma-bhal-haaa-jal-paravaha-sharathathhalo-ka-mal-rahata-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम की पैड़ी में बहाल हुआ जल प्रवाह, श्रद्धालुओं को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राम की पैड़ी में बहाल हुआ जल प्रवाह, श्रद्धालुओं को मिली राहत
अयोध्या में सफाई कार्य के चलते कई दिनों से बंद राम की पैड़ी का जल प्रवाह 21 जून को पुनः शुरू कर दिया गया। जल प्रवाह बहाल होने के साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों में खुशी का माहौल है। जल प्रवाह बंद रहने के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए सीधे सरयू तट का रुख कर रहे थे, जहां कई स्थानों पर गहरे पानी के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता था।
राम की पैड़ी में जल प्रवाह शुरू होने से अब श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में स्नान कर पा रहे हैं। गर्मी और उमस भरे मौसम में लोग अपने परिवार के साथ राम की पैड़ी पहुंचकर स्नान का आनंद ले रहे हैं। बच्चों और युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
स्थानीय निवासी आकाश गुप्ता का कहना है कि जल प्रवाह बहाल होने से राम की पैड़ी की रौनक लौट आई है। वहीं बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी अब सरयू तट की अपेक्षा राम की पैड़ी में स्नान को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक मान रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।