सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Police are investigating an incident where a female dancer was assaulted at a wedding ceremony

टीकमगढ़ में शादी समारोह में बवाल: महिला डांसर ने लगाया मारपीट और 65 हजार रुपये छीनने का आरोप, वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 04:58 PM IST
Police are investigating an incident where a female dancer was assaulted at a wedding ceremony
टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा पार्टी की महिला डांसर और उसके सहयोगी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बड़ागांव धसान के वार्ड क्रमांक 9 में धनीराम अहिरवार की बेटी का विवाह समारोह आयोजित किया गया था। बारात टीकमगढ़ के नरगुड़ा गांव से आई थी, जिसके साथ मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा पार्टी भी बुलाई गई थी। कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई।

महिला डांसर ने डायल-112 पर सूचना देकर आरोप लगाया कि कार्यक्रम के लिए तय की गई पूरी राशि का भुगतान नहीं किया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और करीब 65 हजार रुपये छीन लिए गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

ये भी पढ़ें- Guna News: बेकाबू कंटेनर पुलिया से नीचे गिरकर बना आग का गोला, ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत; क्लीनर भी झुलसा

पुलिस के अनुसार, मामले में रोहित अहिरवार और दीपक अहिरवार को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका के तहत धारा 151 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। वहीं महिला डांसर द्वारा लगाए गए मारपीट और रुपये छीनने के आरोपों की अलग से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि महिला डांसर के साथ मारपीट किसने की। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि घटना शनिवार देर रात की है, जबकि इसका वीडियो रविवार दोपहर करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ के आशियाना अटल सेवा केंद्र में लोगों ने योग की पाठशाला में किया योगाभ्यास

21 Jun 2026

जिम संचालक कपिल रेढ़ू हत्याकांड में पुलिस ने जुटाए अहम साक्ष्य

21 Jun 2026

प्रदेश में भाजपा के रथ को क्षेत्रिय पार्टियां ही रोकेंगीः संपत सिंह

21 Jun 2026

रतिया में पीने के पानी की सप्लाई का दुरुपयोग करने के खिलाफ जन स्वास्थ्य विभाग का सख्त रुख

21 Jun 2026

पानीपत में शिवाजी स्टेडियम में मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नशा मुक्त हरियाणा का लिया संकल्प; योग साधकों और विशेषज्ञों का किया सम्मान

21 Jun 2026
विज्ञापन

अयोध्या में आंधी से सड़क पर बिखरे तार, तीन दिन से बिजली गुल, धान रोपाई रुकी

21 Jun 2026

Video: बाबा बालक नाथ जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

21 Jun 2026
विज्ञापन

योग दिवस पर गुरुग्राम में छाया बॉलीवुड का ग्लैमर, शिल्पा शेट्टी संग लोगों ने किया योग

21 Jun 2026

Video: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में योग कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली का लिया संकल्प

21 Jun 2026

पांवटा सहिब: सुमेश वर्मा बोले- विश्व को भारत की अनमोल देन

21 Jun 2026

Tikamgarh: हाईस्कूल में दो बार असफल होने से छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, डाई पीने से मौत; परिजन बेसुध

21 Jun 2026

विश्वविद्यालय में छात्रों-शिक्षकों व आमजन ने किया सामूहिक योगाभ्यास

21 Jun 2026

महेंद्रगढ़ में शिविर में अधिकारियों और साधकों ने किया योग अभ्यास

Video: रथ मैदान में सामूहिक योगाभ्यास, योग के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

21 Jun 2026

VIDEO: रामलाल वृद्वा आश्रम में बुजुर्गों ने किया योग, स्वस्थ रहने का दिया संदेश

21 Jun 2026

Meerut: मवाना में गोदाम में लगी भीषण आग

21 Jun 2026

VIDEO: बरेली में पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, डकैती का खुलासा

21 Jun 2026

Video: धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम

21 Jun 2026

Video: ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में 5,000 से अधिक लोगों ने लिया भाग

21 Jun 2026

प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का मंत्र, 'योग अपनाओ, रोग भगाओ, योग करो, निरोग रहो'

21 Jun 2026

गुरुग्राम में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह, विधायक बिमला चौधरी रहीं मौजूद

21 Jun 2026

योग दिवस पर लखनऊ के अर्जुन तिकोना पार्क में शिविर का आयोजन

21 Jun 2026

कुरुक्षेत्र के बबैन में स्थित प्राचीन शिवालय मंदिर का 108 फुट ऊंचा गुंबद धमाके के साथ ढहा

21 Jun 2026

कड़ी सुरक्षा के बीच बैंक लॉकर से निकला नीट प्रश्नपत्र, पुलिस निगरानी में पहुंचा परीक्षा केंद्र

21 Jun 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

21 Jun 2026

कानपुर: योगा फॉर हेल्दी एजिंग के मंत्र से गूंजी 37वीं वाहिनी पीएसी, जवानों ने की स्वस्थ जीवन की शुरुआत

21 Jun 2026

'लंबे समय तक निरोग रहना है तो योग जरूर करें': DM

21 Jun 2026

Video: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हमीरपुर में सीएम सुक्खू सहित सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

MP: खंडवा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री विजय शाह ने दिया योग अपनाने का संदेश

21 Jun 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: राजनांदगांव में हजारों लोगों ने किया योग, मल्लखंब प्रदर्शन बना मुख्य आकर्षण

21 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed