{"_id":"6a77e69a967deb9f6306cedb","slug":"omkareshwar-kanwariyas-set-off-with-slogans-of-hindu-rashtra-and-hanuman-chalisa-recitation-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: ओंकारेश्वर में गूंजा हिंदू राष्ट्र का जयघोष, भगवा ध्वज पूजन और हनुमान चालीसा पाठ के बाद कांवड़िए हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: ओंकारेश्वर में गूंजा हिंदू राष्ट्र का जयघोष, भगवा ध्वज पूजन और हनुमान चालीसा पाठ के बाद कांवड़िए हुए रवाना
Sun, 09 Aug 2026 08:02 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:02 AM IST
सार
ओंकारेश्वर में शनिवार को जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। कांवड़ियों ने भगवा ध्वज का पूजन, हनुमान चालीसा पाठ और संतों से आशीर्वाद लिया। यात्रा में अलग-अलग क्षमता की नर्मदा जल से भरी कांवड़ शामिल हैं। यात्रा ओंकारेश्वर से शुरू होकर खंडवा में समाप्त होगी।
विज्ञापन
भगवा ध्वज का पूजन कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओंकारेश्वर के गणेश नगर बस स्टैंड पर शनिवार को जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। कांवड़ियों ने भगवा ध्वज का पूजन और श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद संतों से आशीर्वाद लेकर हजारों कांवड़िए नर्मदा जल लेकर खंडवा के लिए रवाना हुए। इस दौरान मां नर्मदा के पावन तट के सभी घाट भगवा वस्त्र धारण किए कांवड़ियों से नजर आए।
हनुमान चालीसा पाठ के साथ भगवा ध्वज का पूजन किया गया
बस स्टैंड पर सबसे पहले महादेवगढ़ मंदिर के पुजारी पंडित अश्विन खेड़े ने सभी के साथ मिलकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ कराया। इसके साथ ही भगवा ध्वज का पूजन किया गया। इसके बाद संत-ब्राह्मण पूजन हुआ। संतों ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वचन दिए। इस अवसर पर षट् दर्शन मंडल, ओंकारेश्वर से श्री मंगलदास जी महाराज, महंत श्री रामदास जी महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी श्री श्याम चेतन पुरी जी महाराज उपस्थित रहे। इसके बाद कांवड़ यात्रा में शामिल कांवड़ों का पूजन किया गया। इस वर्ष यात्रा में एक लीटर से लेकर 11, 21, 51, 101, 151 और 501 लीटर नर्मदा जल की कांवड़ शामिल हैं। इन कांवड़ों का विशेष रूप से श्रृंगार किया गया है, जो पूरे यात्रा मार्ग में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
भारत भी शीघ्र हिंदू राष्ट्र बने
महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल ने सभी कांवड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेपाल की तरह भारत भी शीघ्र हिंदू राष्ट्र बने, इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। ऐसे विचारों और अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के साथ ही मां भारती को परम वैभव पर पहुंचाने का संकल्प भी हम लेंगे। इस कांवड़ यात्रा का यही हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांवड़िया कांवड़ का जल चढ़ाने के बाद महादेवगढ़ में चल रहे श्री हनुमत शक्ति जागरण महा अनुष्ठान में स्वयं हनुमान चालीसा का पाठ कर आहुति भी डाले।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP में आज से शुरू होंगी चार नई उड़ानें: CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, इन शहरों के बीच शुरू होगी सीधी फ्लाइट
कांवड़ पूजन में कांवड़ यात्रा संयोजक चाहत सिंह तोमर, संकेत जोशी, कुश पालीवाल, विशाल पासी, मनीष पालीवाल, अजय पटेल, शुभम पटेल, अजय राजपूत, महिपाल सिंह, गोलू सिसोदिया, आनंद पटेल और जितेंद्र गौड़ ने कांवड़ यात्रा का पूजन किया।कांवड़ यात्रा में सबसे आगे संदीप जी धोपे भगवा ध्वज लेकर चल रहे हैं। यात्रा में छोटी उम्र के बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के बुजुर्ग तक शामिल हैं। कांवड़ यात्रा ओंकारेश्वर से प्रारंभ होकर खंडवा में समाप्त होगी।