फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP CM Mohan Yadav to Launch four New Direct Flights Today Check Routes and Details

MP में आज से शुरू होंगी चार नई उड़ानें: CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, इन शहरों के बीच शुरू होगी सीधी फ्लाइट

Sun, 09 Aug 2026 07:40 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sun, 09 Aug 2026 07:40 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में रविवार से चार नई सीधी उड़ान सेवाएं शुरू होंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता रूट का शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav to Launch four New Direct Flights Today Check Routes and Details
एलायंस एयर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में रविवार को चार नई सीधी उड़ान सेवाओं की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में इन हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। नई उड़ानों के शुरू होने से प्रदेश के भीतर और दूसरे राज्यों के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन


नई सेवाओं में भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता हवाई मार्ग शामिल हैं। इन सभी रूट पर उड़ानों का संचालन एलायंस एयर की ओर से किया जाएगा। मध्य प्रदेश सिविल एविएशन पॉलिसी के तहत राज्य सरकार प्रत्येक राउंड ट्रिप पर अधिकतम 10 लाख रुपये तक की वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


आठ हवाई मार्गों को मिली मंजूरी
राज्य की विमानन नीति के तहत अब तक आठ हवाई मार्गों को मंजूरी दी गई है। इनमें से चार रूट पर उड़ान सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जबकि बाकी चार मार्गों पर सेवाओं का शुभारंभ रविवार से किया जा रहा है। पहले शुरू किए गए मार्गों में रीवा-दिल्ली, रीवा-इंदौर, रीवा-रायपुर और इंदौर-अबूधाबी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल-रीवा उड़ान से विंध्य क्षेत्र को फायदा
सरकार के अनुसार भोपाल-रीवा सीधी उड़ान शुरू होने से प्रदेश के भीतर हवाई संपर्क और मजबूत होगा। इससे राजधानी भोपाल और विंध्य क्षेत्र के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, भोपाल-पटना सीधी उड़ान का लाभ मध्य प्रदेश में रहने वाले बिहार के लोगों के साथ-साथ यात्रियों, व्यापारियों और कारोबारियों को भी मिलेगा। इस सेवा से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय कम होने और आवागमन सुविधाजनक होने की उम्मीद है।


ये भी पढ़ें-  MP: शिलांग हत्याकांड के बाद फिर सुर्खियों में रघुवंशी परिवार, अब राजा के भाइयों को पुलिस ने क्यों भेजा जेल?

पर्यटन और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
सरकार का कहना है कि नई हवाई सेवाओं के विस्तार से मध्य प्रदेश में पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। राज्य के अलग-अलग शहरों को देश के प्रमुख गंतव्यों से जोड़ने के लिए विमानन नीति के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य लोगों को सुविधाजनक, सुरक्षित और समयबद्ध हवाई यात्रा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed